मोहब्बत में दिया जो तूने वही अब तू पाएगी,
पछताना छोड़ दे तू भी औरों से धोखा खायेगी।
जोक्स और शायरी हिंदी में
मोहब्बत में दिया जो तूने वही अब तू पाएगी,
पछताना छोड़ दे तू भी औरों से धोखा खायेगी।
ट्रैफिक सिग्नल पर आज उसकी याद आ गई,
रंग उसने भी अपना कुछ इसी तरह बदला था।
इकरार बदलते रहते है… इंकार बदलते रहते हैं,
कुछ लोग यहाँ पर ऐसे है जो यार बदलते रहते हैं।
न रहा कर उदास ऐ दिल
किसी बेवफा की याद में,
वो खुश है अपनी दुनिया में
तेरा सबकुछ उजाड़ के।
कभी जो हम से प्यार बेशुमार करते थे,
कभी जो हम पर जान निसार करते थे,
भरी महफ़िल में हमको बेवफा कहते हैं,
जो खुद से ज़्यादा हमपर ऐतबार करते थे।
मुझे उसके आँचल का आशियाना न मिला,
उसकी ज़ुल्फ़ों की छाँव का ठिकाना न मिला,
कह दिया उसने मुझको ही बेवफा…
मुझे छोड़ने के लिए कोई बहाना न मिला।
ये नजर चुराने की आदत
आज भी नही बदली उनकी,
कभी मेरे लिए जमाने से और
अब जमाने के लिए हमसे।
जल-जल के दिल मेरा जलन से जल रहा,
एक अश्क मेरे आँख में मुद्दत से पल रहा,
जिसका मैं कर रहा हूँ घुट-घुट के इंतजार,
वो बेवफा ना आई मेरा दम निकल रहा।
लिख-लिख कर मिटा दिए
तेरी बेवफाई के गीत,
किया करती थी
तू भी वफ़ा एक ज़माने में।
न जाने क्या है..? उसकी उदास आंखों में,
वो मुँह छुपा के भी जाये तो बेवफा न लगे।