😯जज:औरत से
” हां तो आपके तलाक की जमीन क्या है….? ”
👱औरत :
” जमीन शहर के बीचों बीच एक बहुत बड़ा आलीशान बंगला है…और उसके साथ थोड़ी सी खाली जामीन हैं…”
😯जज :
” नहीं…नहीं….!! मेरे कहने का मतलब है कि तलाक के लिए ग्राउंड क्या क्या हैं….?? ”
👱औरत :
” ग्राउंड तो बंगले के साथ ही है…पर बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है….”
😯जज :
” आप समझ नहीं रही हैं…….मैं आधार की बात कर रहा हूँ……”
👱औरत :
” आधार कार्ड तो बना हुआ है लेकिन उनका कैमरा अच्छा न होने से फोटो अच्छी नही आई……..”
😯जज:
” तलाक की नींव क्या चीज है……?? ”
👱औरत:
” नींव काफी गहरी है….आप चिंता ना करें….”
😯जज:
” देवी जी आप तलाक क्यों लेना चाहती हैं…….?? ”
👱औरत :
” तलाक मैं नहीं मेरे पति लेना चाहते हैं….”
😯जज ( औरत के 👨पति से ) :
” आपके अपनी पत्नी से तलाक लेने की वजह क्या है….?? ”
पति — यही मगज़मारी जो अभी आपके साथ हुई, मेरे साथ रोज़ होती है..
जज की आंख मे आंसू