अजी, मैं अब बाज़ार आयी हूँ ख़रीदारी करने। आप को कुछ चाहिए क्या?

पत्नी (फ़ोन पर) : अजी, मैं अब बाज़ार आयी हूँ ख़रीदारी करने। आप को कुछ चाहिए क्या?

पति: हाँ… मुझे जीवन का अर्थ चाहिए। जीवन सार्थक कैसे होता है ये चाहिए। आत्मा की शांति चाहिए। मुझे अपना अस्तित्व ढूँढना है।

पत्नी (थोड़ी चुप्पी के बाद) : ठीक है ठीक है, कौन सी लाऊँ? किंगफ़िशर या फ़ॉस्टर? 🍺 😜

एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।

एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।
मम्मी : “क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया?”
बच्चा : “मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया।”
मां : “एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया?”
बच्चा : “मम्मी, मगर मच्छर उसकी गाल पर बैठा था।”

शादी के बाद सोनम अपनी सहेली से मिली

शादी के बाद सोनम अपनी सहेली से मिली।
सहेली, “क्या बात है शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो?”
सोनम, “क्या बताऊं यार।
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है, और ना करूं तो कम्बख्त सास फूल जाती है।”

एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?

Teacher: एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
बन्टू: 10
Teacher: अबे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?😠
बन्टू: सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी  बन जाएंगे।🤔

पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।

पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, “ले काट ले जितना काटना है काट ले।”
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, “अबे तू इंसान है भूत?”
पप्पू, “मैं तो इंसान ही हूं लेकिन साले मेरा यहां पैर नकली है।”

कॉकरोच देख कर चिल्लाते हुये दस किलोमीटर तक भागने वाले पाकिस्तान

कॉकरोच देख कर चिल्लाते हुये दस किलोमीटर तक भागने वाले पाकिस्तान को धमका रहे होते हैं कि “अब भी वक्त है सुधर जाओ”।

टीचर – संजू यमुना नदी कहॉं बहती है ?

टीचर – संजू यमुना नदी कहॉं बहती है ?
संजू – जमीन पर
टीचर – नक्शे में बताओं कहॉं बहती है ?
संजू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा 😂 😂 😂 😂 😂